logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृतसर के श्री राम आश्रम स्कूल के छात्र मुदित जैन ने 500 में से पूरे 500 अंक


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमृतसर के श्री राम आश्रम स्कूल के छात्र मुदित जैन ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। मुदित जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय के सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि मुदित की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। मुदित के माता-पिता पारुल गुप्ता और रजनीश जैन ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि मुदित शुरू से ही मेहनती रहा है और भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है।

15
349 views

Comment