मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ के सांची स्मार्ट पार्लर का हुआ शुभारंभ
मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ के सांची स्मार्ट पार्लर का हुआ शुभारंभ
प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले एवं अवैध सांची मिल्क पार्लरों को हटाने की होगी कार्यवाही
मुरैना शहर में मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार स्मार्ट सिटी अवधारणा के तहत स्मार्ट सांची मिल्क पार्लर का उद्घाटन नगर निगम उपायुक्त श्री एल. एस. डोडिया एवं ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मो. राशिद एवं नवागत सीईओ श्री बलवीर शर्मा द्वारा न्यू बस स्टैंड के सामने और पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित स्मार्ट सांची मिल्क पार्लरों का 16 अप्रैल, 2026 को उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद राशिद ने बताया कि ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ एक किसानों की संस्था है, जिसका उद्देश्य किसानों से उच्च गुणवत्ता वाला दूध अधिक से अधिक खरीदा जाता है और उसे प्रसंस्कृत कर उससे विभिन्न प्रकार के सांची दूध एवं प्रोडक्ट निर्मित कर उन्हें बाजार में विक्रय किया जाता है। किसानों को समय पर दूध का भुगतान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाता है। सांची दूध एवं प्रोडक्ट के विक्रय में वृद्धि हो, के उद्देश्य से सभी सांची मिल्क पार्लरों को मोडिफाई कर उन्हें और अधिक आकर्षित बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुरैना शहर में आज 02 स्मार्ट मिल्क पार्लरों का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के दौरान नगर निगम उपायुक्त श्री डोडिया ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ से समन्वय कर मुरैना शहर के सभी सांची पार्लरों को आकर्षक बनाए जाने वाली मुहिम में नगर निगम मुरैना का पूरा सहयोग रहेगा। ऐसे पार्लर संचालक जो पार्लर के अंदर गंदगी रखते हैं एवं सांची दूध एवं दुग्ध उत्पाद नहीं बेचते हैं और पार्लर से गुटखा, तंबाकू सिगरेट इत्यादि प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय करते हुए पाए गए तो ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ एवं नगर निगम मुरैना की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उनका आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
-
#JansamparkMP #Morena