रांची में ओपन हाउस का आयोजन, छात्रों को मिलेगा कैरियर गाइडेंस
रांची: O.P. Jindal University द्वारा छात्रों के कैरियर मार्गदर्शन हेतु 19 अप्रैल को रांची में ‘ओपन हाउस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल ब्लूम, कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के पास अपराह्न 3 बजे से होगा।
इस सत्र में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनुराग विजयवर्गीय विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस व मेंटरशिप प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
छात्र एवं अभिभावक बिना किसी शुल्क के इस ओपन हाउस में शामिल होकर प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह पहल छात्रों को सही कैरियर चयन में मार्गदर्शन देने के साथ बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करेगी।