logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह रहे अपनों के बीच, लोगों से किया संवाद

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों व मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद ही विकास की सही दिशा तय करता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस पर डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वह सदैव जनता के बीच रहकर उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं समर्थक उपस्थित रहे। संवाद

3
51 views

Comment