logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट मीटर विवाद पर बढ़ा दबाव, भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

जालौन। जनपद में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच भाजपा के जिला मंत्री धीरज बाथम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों के लागू होने के बाद आम जनता में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। कई उपभोक्ताओं ने अनियमित और अस्पष्ट बिलिंग की शिकायत की है, वहीं बिना किसी स्पष्ट जानकारी के अचानक बैलेंस कटौती होने से लोगों में भ्रम और अविश्वास का माहौल बन गया है।
धीरज बाथम ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह मुद्दा बड़े जन असंतोष का रूप ले सकता है, जिससे सरकार और भाजपा की छवि पर भी असर पड़ सकता है।
📌 पत्र में रखी गई मुख्य मांगें:
स्मार्ट मीटर बिलिंग में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जाए
उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली बनाई जाए
जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें प्रीपेड के साथ पोस्टपेड विकल्प भी दिया जाए
तकनीकी और संचालन संबंधी खामियों को तुरंत दूर किया जाए
भाजपा नेता ने कहा कि समय पर हस्तक्षेप से न केवल जनता का विश्वास बहाल होगा, बल्कि इस योजना का सुचारू संचालन भी संभव हो सकेगा।
📍 फिलहाल जालौन में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध और सवाल लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।✒️✒️✒️✒️✒️

Reporter
S.B Singh
Aima media jalaun

0
66 views

Comment