सम्राट अशोक क्रांति सेना में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिली नई दिशा
सम्राट अशोक क्रांति सेना में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिली नई दिशा
इंडिया न्यूज दर्शन
मध्य प्रदेश में सम्राट अशोक क्रांति सेना के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के संस्थापक श्री वृंदावन वर्मा जी एवं संरक्षक, सतना विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी की सहमति तथा संरक्षक मंडल के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया।
जारी प्रथम सूची के अनुसार निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
आशीष कुशवाहा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (छतरपुर, म.प्र.)
एडवोकेट सोनेलाल प्रजापति – प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश (जिला पन्ना)
जीवन सिंह कुशवाहा – राष्ट्रीय महासचिव (जिला भिंड, म.प्र.)
एडवोकेट संगीता पटेल – प्रदेश अध्यक्ष, महिला सभा (जिला पन्ना, म.प्र.)
इंजी. मोहन कुशवाहा – जिला अध्यक्ष, दमोह (म.प्र.)
संगठन द्वारा उम्मीद जताई गई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।