छबड़ा जैन समाज ने धूमधाम से मनाया नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव, चढ़ाया निर्वाण लाडू,48 दीपकों से किया भक्तामर जी का पाठ।
छबड़ा:स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा गुरुवार को मन्दिर जी पर जैन धर्म के 21 वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया इस अवसर पर मन्दिर जी पर अभिषेक शांति धारा के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया एवं नमिनाथ भगवान सहित अन्य भगवान की नित्य नियम पूजा अर्चना की। समाज अध्यक्ष प्रकाश चन्द लुहाड़िया एवं महिला मंडल अध्यक्ष निधी पाटनी के अनुसार गुरुवार को समाज द्वारा जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया इस अवसर सुबह मन्दिर जी पर भगवान की अभिषेक शांति धारा की गई तथा निर्वाण कांड पड़कर निर्वाण लाडू चढ़ाया तथा महाआरती की गई,इसके बाद देव शास्त्र गुरु आदीनाथ भगवान महावीर स्वामी ,एवं नमिनाथ भगवान सहित अन्य भगवान की पूजा अर्चना की गई तथा धर्मावलम्बीयों ने नमिनाथ भगवान का एवं भक्तामर विधान किया गया ।रात को 48 दीपकों की आरती के साथ भक्तार का पाठ किया गया जिसके पुण्यार्जक वीरेन्द्र कुमार अभिषेक कुमार पाटनी रहे।इस अवसर पर आयोजित सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला पुरूष मोजूद थे ।