शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन
*हरदोई*
शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार से शहर के अंदर निजी बसों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी निजी बसें निर्धारित बाहरी चुंगियों और स्थानों से ही संचालित होंगी। इस संबंध में आज डीएम अनुनय झा, एसपी अशोक कुमार मीणा और मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सोमवार से शहर के भीतर कोई भी निजी बस दिखाई नहीं देनी चाहिए। सभी बसों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों से ही किया जाएगा।
लखनऊ रोड से आने वाली बसें अब केवल लखनऊ चुंगी तक ही आएंगी और वहीं से सवारी उतारने व बैठाने का कार्य करेंगी। इस रूट पर एक ही बस को अनुमति दी गई है। शाहजहांपुर एवं पिहानी जाने वाली बसें पिहानी चुंगी से संचालित होंगी। बिलग्राम होकर उन्नाव जाने वाली बसें बिलग्राम चुंगी के बाहर से चलेंगी। सांडी रोड की बसें सांडी चुंगी के बाहर से संचालित की जाएंगी। गोपामऊ की ओर जाने वाली बसें नघेटा रोड से संचालित होंगी। सीतापुर जाने वाली बस जिन्दपीर चौराहा| हरपालपुर रोड की बसों को नुमाइश मैदान से संचालन की अनुमति दी गई है
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *