logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संघर्ष सेवा समिति में भाजपा महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत, गूंजे ढोल-नगाड़े, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

 झाँसी नगर की सामाजिक चेतना के केंद्र संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आज एक गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के झाँसी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर सिंह का आगमन हुआ। उनके स्वागत में भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम छटा बिखरी, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया गया।
संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा अतिथि एंड. सुधीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रानू देवलिया, मण्डल महामंत्री चित्रांक द्विवेदी का तिलक, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सम्मान स्वरूप वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट कर उन्हें गौरवान्वित किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उल्लास और सम्मान का अद्भुत समन्वय दिखाई दिया।
एडवोकेट सुधीर सिंह, जो भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनका व्यक्तित्व संगठनात्मक दृढ़ता और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप और एडवोकेट सुधीर सिंह के मध्य समाजसेवा के विविध आयामों, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं व समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ। संवाद में विकास, जनकल्याण और संगठन की मजबूती जैसे विषय प्रमुख रूप से उभरे।इस अवसर पर डॉ. संदीप ने कहा “संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। हम निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। आदरणीय सुधीर सिंह जी का मार्गदर्शन हमें नई प्रेरणा देता है, जिससे हम जनहित के कार्यों को और प्रभावी बना सकें।”
एडवोकेट सुधीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा “डॉ. संदीप और उनकी टीम जिस समर्पण और निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। संघर्ष सेवा समिति आज जनविश्वास का केंद्र बन चुकी है। मैं उनके प्रयासों की हृदय से सराहना करता हूँ और विश्वास करता हूँ कि यह संगठन भविष्य में और ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”इस अवसर पर सरदार वीर सिंह, ऐश्वर्य सरावगी, पत्रकार प्रमेन्द्र सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, मुस्ताक, संदीप नामदेव, धर्मेंद्र खटीक, मास्टर मुन्नालाल, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, भावना अग्रवाल, मीना मसीह, रानी वर्मा, नीता माहौर, कुसुम साहू, धर्मेंद्र सिंह, चंदू राय, रवि नरवरसी, किशन वर्मा, रतिराम यादव आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गरिमा और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बताया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आत्मीय स्वागत और विचारपूर्ण संवाद ने इस अवसर को स्मरणीय बना दिया।

5
25 views

Comment