8 बजे की बड़ी खबरें........
➡लखनऊ, BKT में भाजपा संगोष्ठी का आयोजन, बाबा साहब के सपनों को साकार करने पर जोर
➡लखनऊ, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, महिला आरक्षण का सभी स्वागत करें, जो बिल का विरोध करे वो महिला विरोधी, सपा महिला आरक्षण का विरोध कर रही
➡लखनऊ, आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, मनमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की मांग
➡लखनऊ, मलिहाबाद में गोल्ड लोन घोटाले का खुलासा, नकली जेवर गिरवी रखकर बैंक से ठगी, बैंक ऑफ इंडिया से 7.14 लाख की ठगी, वैल्यूवर सत्यम सोनी पर मिलीभगत के आरोप, कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, आरोपी संतोष और वैल्यूवर पर कार्रवाई
➡मैनपुरी, एसपी के निर्देश पर गिरफ्तारी अभियान, पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, नगदी तमंचा और बाइक बरामद, थाना कुरावली क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡जालौन, गांव में खुले शराब ठेके का विरोध, महिलाओं ने शराब ठेका बंद करने की मांग, SDM को सौंपा शिकायत पत्र, कोंच तहसील क्षेत्र जखौली का मामला
➡लखनऊ, BKT थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण, चौथे दिन भी किशोरी बरामद नहीं, FIR दर्ज लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा
➡सहारनपुर, 9 जून 2026 तक निषेधाज्ञा लागू, डीएम का सख्त आदेश, 4 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक
➡संभल, खड़ी एंबुलेंस में अचानक लगी आग, अस्पताल के वॉटर सिस्टम से बुझाई गई आग, जिला अस्पताल संभल का मामला
➡सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में सपा का अनोखा प्रदर्शन, बेड़ियां पहनकर कार्यकर्ताओं का विरोध, स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था पर प्रदर्शन
➡दिल्ली, विनोद तावड़े ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली
➡इटावा, 3 वृद्ध भाइयों पर मधुमक्खियों का हमला, खेत में काम करते समय घटना, तालाब में कूदकर बचाई जान, अस्पताल में भर्ती
➡अयोध्या, तेज रफ्तार कार ने भैंसों को मारी टक्कर, दोनों भैंसें गंभीर घायल, दर्शन नगर चौकी क्षेत्र का मामला
➡फिरोजाबाद, EMI लेने आए फाइनेंस कर्मी की पिटाई, बाइक में आग लगाई गई, कई लोगों पर केस दर्ज, शिकोहाबाद क्षेत्र की घटना
➡चंदौली, नोएडा हिंसा के बाद सुरक्षा कड़ी, औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस का सघन मार्च, फैक्ट्रियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ी
➡कौशाम्बी, गेहूं की फसल में लगी आग, कई बीघा फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
➡कौशाम्बी, कचरा लदे डंपर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र का मामला
➡आजमगढ़, दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
➡कुशीनगर, पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज, प्रशासन समझाने में जुटा
➡कन्नौज, महिला आरक्षण पर जागरूकता सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर BJP का कार्यक्रम, मंत्री असीम अरुण भी मौजूद
➡अलीगढ़, 40 दिन से लापता युवक की बरामदगी, गांधी पार्क थाना क्षेत्र का मामला