शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................
➡लखनऊ, गाजियाबाद आग की घटना का CM ने लिया संज्ञान, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
➡लखनऊ, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा, लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, विधायक योगेश शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच के दिए सख्त निर्देश, DM को पत्र लिख जॉइंट कमेटी से जांच की मांग, लापरवाही और भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त-योगेश
➡लखनऊ, विकास नगर में भीषण अग्निकांड मामला, NSUI के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे, राशन, खाना लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता
➡बरेली, तमंचे के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 केस दर्ज, शब्बीर दबंगई दिखाने के लिए तमंचा रखता था, भोजीपुरा थाना क्षेत्र से शब्बीर की गिरफ्तारी
➡रायबरेली, ट्रैक्टर शारदा नहर में लटका, बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में लटका, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, बछरावां थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास हादसा
➡प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव की मांग वाली याचिका पर टली सुनवाई, समय अभाव के चलते सुनवाई टली, चौथी बार लगातार मामले की सुनवाई टली, इम्तियाज़ हुसैन की जनहित याचिका, राज्य निर्वाचन आयोग का जवाब दाखिल
➡संभल, युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या की थी, आरोपी से मृतक की पत्नी के थे अवैध संबंध, पति नरेश प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया अरेस्ट, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया खुलासा
➡अलीगढ़, 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट, नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद, महुआखेड़ा और क्वार्सी थाना क्षेत्रों में चोरी
➡बहराइच, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, बुलडोजर चलाकर जमींदोज अवैध भवन, लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा था, नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡बरेली, गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, क्रय केंद्र का निरीक्षण, किसानों से बातचीत, जिले में 107 स्थायी सेंटर बनाए गए, 13 मोबाइल सेंटर बनाए गए, नवीन मंडी समिति क्रय केंद्र पहुंचे डीएम, इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र, कोन के पीपरखाड़ गांव में तीन शव पहुंचे, गांव में एक साथ शव आने से मातम, छत्तीसगढ़ हादसे में तीनों की मौत, वेदांता पावर प्लांट हादसे से जुड़ा मामला, अलग-अलग एम्बुलेंस से शव पहुंचे
➡अमेठी, 15 दिनों से रास्ता बाधित, तेज हवाओं से गिरा पेड़, 15 दिन बाद भी नहीं हटाया गया पेड़, ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान, जामो के कटारी गांव का मामला
➡मेरठ, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, मैचों पर सट्टा लगाते 3 बुकी गिरफ्तार, टेलीग्राम और व्हाट्सएप से सट्टा चल रहा था, नकदी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
➡लखनऊ, CM युवा योजना को रफ्तार देने के लिए ट्रेनिंग, 90 सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर तैनात, MSME और युवाओं को लोन मार्गदर्शन, 1.5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
➡संभल, ईदगाह और इमामबाड़े पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन कब्जा मुक्त, अब तक 7 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त, संभल तहसील क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 2 बच्चे घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, शिवराजपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡कन्नौज, 5 नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह, एसडीएम सदर ने दिलाई शपथ, मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम में शामिल
➡मेरठ, सौतेले पिता पर रेप प्रयास का आरोप, नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और धमकी, SSP ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन, मवाना थाना क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली, एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के पंख आपस में टकराए, अकासा और स्पाइसजेट विमान का मामला
➡अलीगढ़, चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, नगदी और आभूषण बरामद, क्वार्सी थाना पुलिस की कार्रवाई