समस्त पंजाबी खत्री सभा, कोटा की ओर से नदबई (भरतपुर) में हुए योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
कोटा। यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट,(A D M कोटा सिटी) कोटा नगर अनिल सिंघल को दिया गया, जिसमें अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। समस्त पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी अनुसार सभा के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
ज्ञापन में मांग की गई कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में वीर वधवा संभागीय अध्यक्ष, प्रियंका अदलखा संभागीय अध्यक्ष महिला, नीरज विज जिला अध्यक्ष, प्रवीण गुलाटी प्रदेश सचिव, सहित ललित अरोड़ा, कमल अदलखा अध्यक्ष पंजाबी समाज समिति, विनोद गुलाटी कोषाध्यक्ष, महेन्द्र निझावन,सुरेंद्र निझावन ,अशोक आहूजा, राजेंद्र बाठला आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।