logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा।

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुर नगर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम जौलाना के हर्षवर्धनसिंह राठौर, गोपालसिंह राठौर, काना जाट, गट्टु जाट एवं ग्राम खरेली के लक्की जाट ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीति से आहत होकर एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने सभी युवाओ का पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हर्षवर्धनसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी और आम जनता विरोधी नीतियो से जनता परेशान है भाजपा सरकार मे किसानो की उपज के उचित दाम नही मिल रहे है इसलिए भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पप्पु बना जौलाना, सरदार डामर, दिनेश चोधरी, जुवानसिंह जामनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

5
556 views

Comment