logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीनगर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट,दिल्ली में समाज की समस्याओं से कराया अवगत।

कोटा। अखिल भारतीय जीनगर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर जीनगर समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के विकास, शिक्षा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित विषयों को उनके समक्ष रखा।
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि समाज की समस्याओं के समाधान हेतु यथासंभव सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए केंद्र स्तर पर भी आवश्यक पहल पर विचार किया जाएगा। जीनगर के अध्यक्ष भंवरलाल खींची ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कोटा में निर्माणाधीन छात्र-छात्राओं के छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम एवं अखिल भारतीय जीनगर समाज की प्रस्तावित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण दिया, जिसे लोकसभाध्यक्ष बिरला ने सहर्ष स्वीकार किया।
जीनगर समाज कोटा के महामंत्री थानमल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल में कोटा इकाई के अध्यक्ष भंवरलाल खींची, कैलाश सोनगरा, अखिल भारतीय जीनगर महासभा (एकीकरण) के अध्यक्ष लोकेश परमार (उदयपुर), महासचिव ओमप्रकाश डाबी (दिल्ली), कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिसोदिया सहित चंपालाल चितारा (जोधपुर), बजरंग लाल खत्री, विजय निर्माण (लखनऊ), ताराचंद बागड़ी, ओमप्रकाश गहलोत (रोहतक), ओमप्रकाश गहलोत (पानीपत), मुरली कृष्ण ढालिया, महेंद्र ढालिया (दिल्ली) एवं हेमेंद्र चौहान (उदयपुर) उपस्थित रहे।

4
744 views

Comment