माउंटेन रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा, जवानों ने ली स्पेशल ट्रेनिंग
जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ के जवानों ने अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों के तहत सांबा के पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
माउंटेन रेस्क्यू टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह कर रहे हैं। उन के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दलों की क्षमता को मजबूत करना है। जवानों ने कठिन पहाड़ी इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन, स्ट्रेचर कैरिंग, रस्सी तकनीक, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन से जुड़े अभ्यास किए।