logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण का  हुआ शुभारंभ।


सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के माध्यम से बारीकियों कि जानकारियां दि जा रही हैं यह प्रशिक्षण नगर परिषद राजगढ़ एवं नगर परिषद सरदारपुर के जनगणना अधिकारी / कर्मचारी की रहेगी.
प्रशिक्षण दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 अप्रैल तक रहेगा. उक्त जानकारी अश्विनी दीक्षित ने देते हुए बताया कि जनगणना चार्ज अधिकारी यशवंत शुक्ला सरदारपुर / श्रीमती ज्योति सुनारिया राजगढ़ ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी जिनकी ड्यूटी उक्त महत्वपूर्ण कार्य में लगाई गई है वे अनिवार्यत: अपने आदेश में दी गई दिनांक अनुसार प्रशिक्षण अवश्य ले लेवें !
प्रशिक्षण प्रो.डी.एस.मुजाल्दा एवं प्रो.सुरेंद्र रावत परिवेश फिल्ड ट्रेनर के माध्यम से दिया जा रहा है. जिसमें आज द्वितीय दिवस पर कुल 42 प्रगणक/सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया हैं! इस मौके पर संजय शर्मा,जितेंद्र सिंह भाटी, दिलीप पुरोहित एवं जितेंद्र गोखले,मुकेश गहलोत सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे .

9
569 views

Comment