logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्या मुरादाबाद से आज़म खान की मुंहबोली बेटी हो सकती हैं 2027 की विधानसभा प्रत्याशी?अटकलों का बाजार गर्म।

मुरादाबाद की सियासत में आजम खान की मुंहबोली बेटी एकता कौशिक की सक्रियता ने हलचल पैदा कर दी है।आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और सोशल मीडिया पोस्ट ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अटकलें तेज कर दी हैं।कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दस्तक के तौर पर देखा जा रहा है।एकता कौशिक सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट लिख कर मुरादाबाद की तारीफ कर चुकी हैं। अम्बेडकर जयंती पर मुरादाबाद पहुंचने पर उनके सियासी इरादों कीे अटकलें और तेज हो गईं हैं।शहर के स्थानीय नेताओं के बीच ये चर्चा है कि एकता कौशिक मुरादाबाद नगर सीट से अपनी सियासी पारी शुरू कर सकती हैं
मीडिया के मुताबिक, एकता कौशिक गाजियाबाद की रहने वाली हैं. वह न सिर्फ आजम खान की करीबी हैं बल्कि उनकी पत्नी तन्जीन के साथ बेटों और बेटियों तक से उनके गहरे संबंध हैं. एकता ने आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ाई की है. वह अदीब की बेहद अच्छी दोस्त बताई जाती हैं और अदीब के साथ वह आजम के पूरे परिवार के साथ घुल मिल गईं. वह अदीब की पत्नी की भी दोस्त बताई जाती हैं।
मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट पर अब तक सपा मुस्लिम प्रत्याशी उतारती रही है, लेकिन बदलते चुनावी समीकरणों के बीच अब पार्टी नए प्रयोग पर भी विचार कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में रूचि वीरा के सांसद चुने जाने के बाद यह चर्चा तेज हुई कि जहां मुस्लिम प्रत्याशी कम अंतर से हारते हैं, वहां गैर-मुस्लिम चेहरे को उतारने से जीत की संभावना बढ़ सकती है।हालांकि, यह रणनीति सपा के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है। पार्टी को अपने पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक को साधने के साथ-साथ नए सामाजिक समीकरण भी बनाने होंगे।

15
789 views

Comment