logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 🚨 👮‍♂️ फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी

🚨
📍 गुना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
👉 गुना पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
⚖️ इसी क्रम में गुना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
📌 प्रकरण क्रमांक 773/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी नरेन्द्र कुमार सोनी (उम्र 49 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, गुना)
न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
🔍 दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
💪 गुना पुलिस — कानून का पालन सुनिश्चित, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
#GunaPolice #MPPolice #PoliceAction #CrimeControl #LawAndOrder GoodWork Justice SafeSociety 🚔

1
57 views

Comment