logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा में किसानों-मजदूरों के लिए जीवन सुरक्षा योजना, हादसे पर मिलेंगे 5 लाख रुपये तक #ब्रेकिंग न्यूज़ #हरियाणा

हरियाणा सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों की सुरक्षा के लिए नई जीवन सुरक्षा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत खेती के दौरान दुर्घटना होने पर पीड़ित या उसके परिवार को 37,500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृत्यु, स्थायी विकलांगता और अंग क्षति जैसी स्थितियों में अलग-अलग मुआवजा तय किया गया है।
योजना में कृषि कार्य, मशीनरी, वाहन दुर्घटना, जहरीले जीव-जंतुओं के काटने सहित कई प्रकार की घटनाएं शामिल हैं। लाभ लेने के लिए दुर्घटना के 30 दिनों के भीतर आवेदन करना जरूरी होगा।
✍️ पत्रकार:
राज पाल शर्मा
कुरुक्षेत्र, हरियाणा

38
3166 views

Comment