logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर युवक गिरफ्तार

सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामलें में सप्लायर आरोपी को कंगनपुर रोङ सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस एक टीम मेला ग्राउंड सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब मेला ग्राउंड सिरसा के नजदीक पंहुची तो सामने से स्कुटी सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त स्कुटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कुटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो स्कुटी अचानक बंद हो गई। पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 13 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन अभय उर्फ बग्गा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर एक मेला ग्राउंड सिरसा से खरीदकर लाया था । पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंपी थी । जांच के दौरान शहर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी अभय उर्फ बग्गा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर एक मेला ग्राउंड सिरसा से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर माननीय अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

6
2031 views

Comment