logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, इलाके में बढ़ी दहशत


बहरागोड़ा:पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा में बुधवार रात करीब 10 बजे स्वर्णरेखा नदी से एक और जिंदा बम बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नदी किनारे टहलने निकले ग्रामीणों ने जब इस संदिग्ध वस्तु को देखा, तो वे इसे घसीटते हुए किनारे ले आए और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। गौरतलब है कि पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है; इससे पहले 17 और 24 मार्च को भी इसी नदी से द्वितीय विश्व युद्ध कालीन अमेरिकी बम मिले थे, जिन्हें रांची से आई भारतीय सेना की टीम ने बेहद मशक्कत के बाद निष्क्रिय किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाल लिया है और सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती करते हुए ग्रामीणों के नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है। पुलिस द्वारा वरीय अधिकारियों और सेना को सूचित कर दिया गया है, जबकि ग्रामीणों का अंदेशा है कि रेतीले तलहटी में अब भी ऐसे कई और जिंदा बम दबे हो सकते हैं जो भविष्य में किसी बड़े खतरे का सबब बन सकते हैं।

28
1156 views

Comment