सीपी इंटरनेशनल स्कूल का 100% रिजल्ट, नित्या मिश्रा 97% के साथ टॉपर
फर्रुखाबाद | 15 अप्रैल 2026
सीबीएसई कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परिणाम आते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्सव का माहौल बन गया।
इस वर्ष नित्या मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। तितिक्षा 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और कनिष्का सिंह 95.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि 27 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 90 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।