logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे—केक काटकर मनाया जन्मोत्सव


जौनपुर। सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद में उत्साह, उल्लास और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। इमामपुर बाजार से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा भिखारीपुर (बेलवा) होते हुए सर्वजीत गौतम के आवास और आगे सूबेदार गौतम के घर तक पहुंची, जहां जनसमूह का सैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने बाबा साहब के संघर्ष, विचार और उनके आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सड़कों पर गूंजते जयकारे और हाथों में लहराते बैनर-पोस्टर पूरे माहौल को उत्सवमय बना रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र मानो एक भव्य आयोजन स्थल में तब्दील हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट और पंकज सिंह समाजसेवी ने किया। उनके नेतृत्व में शोभायात्रा अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। प्रतिभागियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
शाम होते-होते भिखारीपुर (बेलवा) में माहौल और भी भावुक हो उठा, जब बाबा साहब का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सूबेदार गौतम, पिंटू गौतम, अविरल सिंह एडवोकेट, सर्वजीत गौतम, रिंकू अग्रहरि, जितेंद्र मोदनवाल, रामजीत गौतम, बबलू भाई, शिव प्रसाद कनौजिया, राम सागर गौतम, राज गौतम, इंदल भाई, राकेश गौतम, अनिल कनौजिया, अजय यादव, जोगी गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, सचिन गौतम, मिठाई गौतम सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
आयोजन समिति की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और आमजन के उत्साह ने इस आयोजन को न केवल सफल बनाया, बल्कि इसे लंबे समय तक याद रखे जाने वाला ऐतिहासिक आयोजन भी बना

0
12 views

Comment