logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बांसवाड़ा में कार्यक्रमों की धूम… प्रतियोगिताएं और छात्र-छात्राओं ने किया थानों का भ्रमण

बांसवाड़ा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 15 अप्रैल 2026 को जिलेभर में उत्साहपूर्वक गतिविधियां आयोजित की गईं। 

कार्यक्रमों का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन एवं समस्त वृत्त अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया।

👉 खेल और प्रतियोगिताओं का आयोजन
रिजर्व पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, पुलिस मित्रों और सीएलजी सदस्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

👉 जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता
जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय में बांसवाड़ा के एक विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, यातायात नियम, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

👉 प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं
रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों और पुलिसकर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

👉 थानों का भ्रमण
विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनके मन से पुलिस का भय दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न थानों का भ्रमण कराया गया।

👉 आकर्षक सजावट और रोशनी
इस अवसर पर जिले के सभी पुलिस कार्यालयों और रिजर्व पुलिस लाइन को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।



📅 आगामी कार्यक्रम (16 अप्रैल 2026)

16 अप्रैल को मुख्य समारोह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में
👉 सेरेमोनियल परेड
👉 सेवा चिन्ह वितरण समारोह (54 कार्मिक)
👉 रस्साकशी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता
👉 रक्तदान शिविर
👉 पुस्तकालय का उद्घाटन
👉 सांस्कृतिक संध्या

जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0
35 views

Comment