महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के BPO कैंपस के अंदर संदिग्ध गतिविधियों के बारे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली।
महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के BPO कैंपस के अंदर संदिग्ध गतिविधियों के बारे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली। यह सूचना पुलिस को इस साल फरवरी में मिली। पुलिस ने इस पर एक सीक्रेट ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन में महिला पुलिसकर्मियों को टीसीएस के उस दफ्तर में हाउसकीपिंग स्टाफ़ के तौर पर तैनात किया गया। इस कार्रवाई के ज़रिए एक कथित धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ। इस केस ने पूरे देश में हलचल मचा दी। लव जिहाद, लैंड जिहाद और अब कार्पोरेट जिहाद जैसे चर्चाएं शुरू हो गई है। महाराष्ट्र की सियासत गरमाई है। इसी बीच इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय तार जुड़ने की भी आशंका है। पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है।
जांचकर्ताओं का कहना है कि जांच के दौरान एक WhatsApp चैट मिली। इसमें मलेशिया से जुड़े कुछ संदिग्ध शामिल हैं। एक स्पीकर और पीड़ितों के बयानों से भी इस केस के अंतरराष्ट्रीय लिंक के तार मिले हैं। सारी बातें इस ओर इशारा करती है कि TCS दफ़्तर के भीतर से ही एक कहीं ज़्यादा बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा है।
#tcs #tcsnasik #ReligiousConversion #mumbai