जनगणना-2027, प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 1153 में से 1121 उपस्थित
-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक, द्वितीय चरण 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक तथा तृतीय चरण 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रथम चरण के तहत आज 15 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल कुमार डामोर तथा विदिशा प्रभारी सुश्री दीक्षा केसरवानी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं उपस्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
आयोजित प्रशिक्षण में कुल 1153 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक नामांकित थे, जिनमें से 1121 उपस्थित एवं 32 अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, अतः सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करना होगा।