logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय अजीत अस्पताल में लैब टैक्नीशियन दिवस पर कार्यक्रम

राजकीय अजीत अस्पताल खेतड़ी में लैब टेक्नीशियन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता तकनीकी सहायक अनिल दौचानिया व मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ लैब टेक्नीशियन के जनक जेनेरिक जॉनसन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।मुख्य अतिथि व अनिल दौचानिया ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को रोगों से बचाव रखने व समय रहते रोगों की जांच करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सीनियर एलटी अमित जांगिड़, नर्सिंग ऑफिसर रितु चौधरी, एलए विजेश सैनी, सुरेंद्र दायमा, एलटी मनोज सैनी, सुनील कुमार, शीशराम गुर्जर, विकास सैनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

2
55 views

Comment