logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांग पिता की पुकार पर तत्पर हुईं डीएम हर्षिता माथुर, बेटे की पढ़ाई के लिए तुरंत दिलाई मदद


रायबरेली।
जनता दर्शन में पहुंचे एक दिव्यांग पिता की फरियाद पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और मानवता की मिसाल पेश की। पिता ने अपने बेटे कार्तिकेय की पढ़ाई जारी रखने के लिए कॉपी-किताबों की मदद मांगी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उनके निर्देश पर डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने छात्र कार्तिकेय को आवश्यक कॉपी व किताबें उपलब्ध कराईं।
इस दौरान डीपीआरओ ने छात्र को नियमित रूप से स्कूल जाने और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया। मदद मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
छात्र के पिता ने जिलाधिकारी और डीपीआरओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से उनके बेटे का भविष्य संवरने की उम्मीद जगी है।
जिलाधिकारी की यह पहल न सिर्फ एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज में प्रशासन की सकारात्मक और मानवीय छवि को भी मजबूत करती है।

5
420 views

Comment