logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बगरस में जश्न, जदयू नेताओं ने दी बधाई

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बगरस में जश्न, जदयू नेताओं ने दी बधाई

बखरी:-बगरस में उस समय उत्सव का माहौल बन गया जब सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने की खबर सामने आई। इस खुशी में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें रामशखा महतो, रामविनय महतो, रंजीत महतो, शशि शर्मा, अमरजीत राम, शंभू ठाकुर, अमर कुमार सिंह और नरेश महतो शामिल थे।
सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री बनने की खुशी साझा की और क्षेत्र में विकास की उम्मीद जताई। पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

48
4576 views

Comment