मेजा रोड में आधार अपडेट की सुविधा, सुबह टोकन लेना अनिवार्य
*मेजा रोड, प्रयागराज:* आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या किसी भी प्रकार का बदलाव कराने के लिए नागरिक बैंक ऑफ बड़ौदा, मेजा रोड शाखा या पोस्ट ऑफिस मेजा रोड जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट के लिए सुबह 9:30 बजे जाकर टोकन लेना अनिवार्य है। टोकन के आधार पर ही नंबर आने पर काम किया जाएगा।
यह जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा के अनिल जी और पोस्ट ऑफिस मेजा रोड के राज जी द्वारा दी गई है।