logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ी धूम धाम से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

औरैया - अछल्दा ब्लॉक से भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और सामाजिक एकता संदेश के साथ मनाई गई। डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद शिक्षित बनो,संघर्ष करो,संगठित बनो नारों के साथ गांव व नगर की महिलाओं पुरुषों व बच्चे के साथ बड़ी संख्या में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब विचारों को जन जन तक पहुंचाना और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना।इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग जनप्रतिनिधि शामिल हुए पूर्व चेयरमैन राजू पोरवाल,मुकेश यादव उर्फ डकूरे,सुधीर यादव उर्फ कल्लू,अजयवीर डीलर कार्यक्रम में शामिल हुए।कहा है बाबा साहब सिर्फ एक वर्ग के नहीं पूरे राष्ट्र के निर्माता है जो हम लोगों को संविधान दिया।बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है

0
99 views

Comment