logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खादी ग्रामोद्योग केंद्र के निरीक्षण में परखी गई उत्पादन गुणवत्ता, अधिकारियों ने की सराहना

रामपुर देवरियां क्षेत्र में संचालित जन सेवा संस्था द्वारा ग्रामीण अंचल में स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का शनिवार को उच्चाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। खादी ग्रामोद्योग मुंबई द्वारा संचालित इस केंद्र पर पहुंचे अधिकारियों ने कटाई-बुनाई के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और उत्पादन व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला ग्राम उद्योग अधिकारी श्रीमती अमिता श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड (लखनऊ) के नामित सदस्य सुधांशु पांडे ने संस्था के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने चरखा कताई और बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया। साथ ही उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के समावेश को लेकर संस्था के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर संस्था के मंत्री श्रीपत यादव, पूर्व प्रधान पुनर्वासी यादव, राजकुमार, पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अन्नू कुशवाहा, कलावती देवी, शांति देवी, अंबिका, वसावन पाल, संदीप और अरविंद सहित कई बुनकर व कतिनें भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण रोजगार सृजन की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

गाज़ीपुर से विवेकानंद राय

4
892 views

Comment