Bhagalpur
जमुई के खैरा थाना में तैनात महिला दरोगा जयश्री और चौकीदार आशीष तांती को भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी विश्वजीत दयाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर एक लंबित मुकदमे में नाम नहीं जोड़ने के एवज में ₹8,000 की रिश्वत मांगने और पैसे न देने पर केस में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। पीड़ित श्यामदेव गोस्वामी की शिकायत पर हुई प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है। एसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।