महाराणा प्रताप सेना द्वारा भगवान परशुराम जी का भव्य जन्मोत्सव आयोजित
गाजियाबाद। महाराणा प्रताप सेना द्वारा भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 19 अप्रैल 2025 को सायं 4:00 बजे सेक्टर 9, वसुंधरा, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार, राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. ए.पी. सिंह (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती सुचेता राज सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अजय सिंह, तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोहन शर्मा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार नीरज मिश्रा (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), राष्ट्रीय महासचिव बसंत लाल एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप सेना, गाजियाबाद के सौजन्य से किया जा रहा है, जिसमें महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष दीपक दूबे की विशेष भूमिका रहेगी।
इस आयोजन का उद्देश्य भगवान परशुराम जी के आदर्शों, त्याग, धर्म और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।