logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता जीतू जितेंद्र वर्मा श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा पुत्री राम रहीश कुशवाहा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की व शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दुःख व्यक्त किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बताया कि कल शाम को मल्लावां ब्लॉक के ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा पुत्री राम रहीश कुशवाहा की ऋषभ द्विवेदी पुत्र प्रमोद द्विवेदी ने फावड़े से हटाकर हत्या कर दी थी

उन्होंने कहा है भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा इससे पहले भी मल्लावां और माधौगंज में एक बुजुर्ग महिला और युवक राहुल कुमार की हत्या दबंगों द्वारा कर दी गई थी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का इकबाल जिंदा नहीं है हरदोई जिले व उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपराधियों का आधिपत्य स्थापित हो गया है

उन्होंने कहा है बेटी शिल्पी कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी की जल्दी ही गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाए
उन्होंने कहा कि जब अत्याचार का शिकार पीडीए समाज का होता है तो भाजपा सरकार के बुल्डोजर में डीजल खत्म हो जाता है उत्तर प्रदेश पुलिस के पास गोलियां खत्म हो जाती है आखिर पीडीए समाज के साथ हे अन्याय कब तक होगा
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन मृतक बेटी शिल्पी कुशवाहा के शोकाकुल परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दे
इस अवसर पर सईद अहमद, शाहबाज खान,शावेंद्र यादव, सौरभ वर्मा, अजबू यादव आदि लोग मौजूद रहे

9
1174 views

Comment