दिनाँक 14 अप्रैल 2026 को
विधानसभा क्षेत्र मारहरा के गांव जिरसमी में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वे जन्मोत्सव समारोह में बाबा साहिब की प्रतिमा पर ..
दिनाँक 14 अप्रैल 2026 को
विधानसभा क्षेत्र मारहरा के गांव जिरसमी में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वे जन्मोत्सव समारोह में बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया।
बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, अधिकारों की रक्षा और समान अवसरों के विस्तार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों से एक ऐसे भारत की परिकल्पना की, जहाँ कानून के समक्ष सभी समान हों और हर नागरिक को न्याय,
स्वतंत्रता एवं सम्मान का अधिकार प्राप्त हो। बाबासाहेब का जीवन हमें एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण की दिशा दिखाता है, जहाँ न्याय, समरसता और अवसर की समानता हर नागरिक के जीवन का आधार बने।