गेहूंखेड़ी में डॉक्यूमेंट्री के लिए टीम ने जुटाई जानकारी
झालावाड़| राजस्थान की आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के लिए जयपुर से आई टीम ने ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी का दौरा किया। टीम ने आरोग्य मंदिर में वीडियोग्राफी कर योजना के 18 प्रमुख सूचकांकों के आधार पर जानकारी एकत्रित की।
टीम ने आरोग्य मंदिर प्रभारी डॉ. सोनिका मीणा से योजना की कार्यप्रणाली पर चर्चा की और ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुधार से जुड़े अनुभव रिकॉर्ड किए। पिछले छह महीनों से चल रहे इस अभियान के तहत ग्रामीणों को नशा मुक्ति, स्वच्छ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गांव में अब टाइफाइड, मलेरिया, शुगर व बीपी जैसी जांचें निशुल्क उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित आरोग्य सखी व आरोग्य मित्र घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। महिलाओं को पोषण, औषधीय पौधों व रसोई में मसालों के औषधीय महत्व की जानकारी दी जा रही है। टीकाकरण दिवस पर गर्भवती को पोषण, एनीमिया व योग की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण व नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Aima media jhalawar