logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेत के अवैध परिवहन पर लगातार सख्ती

रेत के अवैध परिवहन पर लगातार सख्ती

रात्रिकालीन कार्रवाई में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ग्वालियर, 13 अप्रैल 2026/ ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने रात्रिकाल में छापामार कार्रवाई कर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। जब्ती के साथ ही संबंधित प्रकरणों में खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है।
प्रभारी जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि बीती रात खनिज विभाग की टीम ने ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कंपू क्षेत्र के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर जब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखा गया। इसी क्रम में जौरासी क्षेत्र अंतर्गत 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
इससे पहले रात्रिकाल के दौरान झांसी रोड थाना एवं सिरोल थाना क्षेत्र में भी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त की गई थीं। इस प्रकार कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सभी पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

28
1119 views

Comment