logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक दुल्हन से निकाह करने के लिए दो दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुला लिया गया। दुल्हन व उसके स्वजन की रजामंदी से पुलिस ने दूसर

एक दुल्हन से निकाह करने के लिए दो दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुला लिया गया। दुल्हन व उसके स्वजन की रजामंदी से पुलिस ने दूसरे दूल्हा के साथ निकाह करा कर दुल्हन को विदा कराया। यह मामला नगर में चर्चा में रहा।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार युवक के साथ सालभर पहले किया था। दोनों पक्षों के बीच शादी की तारीख 12 अप्रैल तय हो गई। दोनों तरफ कार्ड बंट गए तथा शादी की तैयारी पूरी कर ली गई। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया तो युवती के स्वजन ने रिश्ता तोड़ दिया।

साथ ही संभल निवासी दूसरे युवक से रिश्ता कर 12 तारीख को ही बरात की रजामंदी ले ली। रविवार शाम नगर के बैंक्वट हाल में शादी समारोह चल रहा था तथा संभल का युवक बरात लेकर आ चुका था। इसी बीच मुरादाबाद का युवक भी स्वजन को लेकर बरात लेकर आ गया। दो दूल्हों के पहुंचने पर बैंक्वट हाल में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

दोनों दूल्हे व उनके स्वजन निकाह की जिद पर अड़ गए। हालांकि मारपीट तो नहीं हुई, लेकिन हंगामा होने पर दुल्हन के स्वजन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। उसके बाद दुल्हन बनी युवती व उसके स्वजन की रजामंदी जानी। दोनों ने संभल के दूल्हा के साथ निकाह करने की रजामंदी दे दी।

लिहाजा पुलिस ने मुरादाबाद के दूल्हा को वापस भेज दिया तथा संभल के दूल्हा के निकाह कर दुल्हन को विदा कराया। यह मामला नगर में काफी चर्चा में रहा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दुल्हन का निकाह संभल के दूल्हा के साथ करा दिया है। अब कोई विवाद नहीं है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

नीचे दिया गया AI image है

#Amroha #UttarPradesh #WeddingDrama #Sambhal

13
635 views

Comment