हेडलाइन:
ग्रंट डाँटपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
संवाददाता : आकाश सिंह
बाँकेगंज/खीरी। विकास खण्ड बाँकेगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्रंट डाँटपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुत्र इंसाफ खान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के तहत इंसाफ खान ने पसियापुर, सिरदारपुर, वृंदावन, भीखमपुर एवं डाँटपुर सहित कई गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राजेन्द्र अग्निहोत्री, रामनरेश सिंह, पवन शाक्य, जंगबहादुर गौतम, अहिबरन लाल, जितेंद्र कुमार, सलीम खां, अनस खां, तबरेज खां, वकील खां सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।