logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत गोठड़ा में डाँ भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम मनाया गया

आज ग्राम पंचायत गोठड़ा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सरती देवी ने माल्यार्पण कर, केक काटकर व मिठाई का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी श्री हरीराम गुर्जर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में अनुच्छेद१७ के माध्यम से समाज में छुआछुत व भेदभाव को समाप्त किया है। बाबा साहेब ने शोषित समाज को जागरूक करने के लिए कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा , हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए । कार्यक्रम में मूलचंद मेघवाल राजकुमार वार्ड पंच संतलाल ठेकेदार जी गंगाराम जी व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

16
751 views

Comment