logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम आदमी पार्टी बैठक कर मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती "उमेश कन्नौजिया"🖊

बैठक में लिया संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
रसड़ा/बलिया: आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार जी के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशेष बैठक का संवरा गोपाल पुर में आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हूए कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके विचार पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान से जीने का भी अधिकार दिया उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने वक्तव्य में कहा था कि शिक्षा वह धन है जिसे हिस्सा बटवरा नही किया जा सकता है इस हासिल कर अपना वर्चस्व को रख दहाड सकता है जिसे हम सभी को शिक्षित होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज के प्रवेश में बाबा साहब के संविधान को विपक्ष सरकार द्वारा कुचलने का काम किया जाता है बैठक में जिला जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी ने संकल्प लिया कि भी बाबा साहब द्वारा मनाया गए लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए सभी सदस्य तत्पर रहेंगे। बाबा साहब भारत रत्न बहुजनों और वंचित समाज के मुक्तिदाता और भारतीय संविधान के शिल्पकार माने जाते हैं बाबा साहब ने जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो। तिवारी ने कहा कि आगामी दिनों में आप पार्टी बाबा साहेब के विचारों को घर-घर पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करती रहती है इस मौके पर रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार राव ,संत प्रकाश सिंह रसड़ा विधानसभा प्रभारी, कमलेश वर्मा, अनमोल तिवारी, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, नितेश, कुमार, रवि कुमार ,अनूप कुमार, शुभम कुमार ,प्रिंस कुमार, धीरज, अनित, विनय,
मनीष ,आलोक, वजन, धनंजय चौबे, दिनेश्वर चौहान, अभिषेक कुमार, आदित्य, राजकुमार तथा तमाम पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0
57 views

Comment