logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परसोखा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश



मैहर (परसोखा)। वार्ड क्रमांक 23, परसोखा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब का गुणगान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई (रोमी भैया) ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को अपनाते हुए समाज में समरसता और एकता को मजबूत करें।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश प्रजापति एवं महेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अमृतलाल पटेल, बाजीराव ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महेंद्र त्रिपाठी एवं चूड़ामणि बाड़ोलिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में जिला आरटीआई अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सरपंच मथुरा कुशवाहा, सोमदत्त साकेत, रामनिवास रावत, सुनील चौधरी, आकाश एवं दीपु मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। बहन चंद्रावती, रानी, रजिया, कुंती, शीतल उमरिया, ममता एवं पूजा सहित अन्य मातृशक्ति की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

0
77 views

Comment