जालौन में अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 107 मरीजों का परीक्षण और दवा वितरण
जालौन। जनपद जालौन में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को आसरा कॉलोनी स्थित विवेकानंद सेवा बस्ती में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। टीम का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने किया। उनके साथ डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. विजय राव, डॉ. बी.एस. पटेल, प्रीति सिंह (काउंसलर), सुनील कुमार (डेंटल), अंकित (फार्मासिस्ट) एवं जोया खान (समाज सेविका) भी मौजूद रहीं।
शिविर में कुल 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झांसी विभाग के सेवा प्रमुख पूरन लाल, सह जिला संघचालक शिवराम, सह नगर कार्यवाह सुशील तिवारी, नगर सेवा प्रमुख सीताराम हुका, जिला सेवा भारती सदस्य महेंद्र कौशल सहित कपिल, नीरज, विनय निगम, मनीष, रमाकांत (कुटुंब प्रबोधन), रामकृपाल, हरिश्चंद्र, अभिषेक, अनूप कुशवाहा, आशीष द्विवेदी एवं अनूप दीक्षित समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय