उरई में अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
#Jalaun उरई में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर RSS द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक निकले इस संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों,समानता, न्याय और एकता को अपनाने का संदेश दिया।