logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीदासर में सेन समाज ने सेन जी महाराज जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

बीदासर में सेन समाज द्वारा सेन जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत सेन मंदिर से हुई, जो मुख्य बाजार और विभिन्न मोहल्लों से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा के दौरान प्रतिज्ञा क्लीनिक एंड मेडिकल स्टोर पर फूल बरसाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में आकर्षक झांकियों का विशेष आयोजन किया गया, जिनमें हनुमान जी, सीता माता और भगवान राम के स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में सेन समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2
667 views

Comment