हेडलाइन:
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उदयपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने दी पुष्पांजलि
उदयपुर से समाचार:
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर सिद्धार्थ सिंह देव के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव,ग्राम पंचायत उदयपुर के उप सरपंच शेखर बाबा उदयपुर मंडल अध्यक्ष रोहित टेकाम, जनपद सदस्य योगेंद्र , महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा सिंह, पूर्व जनपद सदस्य शांति राजवाड़े, पटेल घासीराम, सरपंच चंदन एक्का, सेक्टर प्रभारी कुंजल राजवाड़े, सुबरनसिंह, सरपंच रामप्रसाद, लालसाय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण में अंबेडकर जी के योगदान को नमन करते हुए किया गया।