logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौरी श्रीराम में बाबा साहब जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जनसैलाब उमड़ा

गौरी श्रीराम (रामनगर) में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामीणों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र “जय भीम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों, डीजे और साउंड सिस्टम के साथ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। यात्रा में शामिल वाहन पर बाबा साहब की सुसज्जित तस्वीर और नीले झंडों के साथ तिरंगा लहराता रहा, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना।
इस दौरान एचपी गैस के संचालक अजीत गौतम, किशोर प्रसाद, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ जी राम, हीरालाल यादव तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
शोभा यात्रा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

17
1791 views

Comment