आलमाइटी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती
आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने डॉ० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव मिटाने के लिए बाबा साहब ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महान विचारक, सामाजिक समरसता के शिल्पकार एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता थे।हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और एकसूत्र में बंधकर रहना चाहिए।