logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा साहब की जयंती के पूर्व संध्या पर मोस्ट निदेशक सहित 28 मोस्ट समर्थकों ने किया रक्तदान

मोस्ट के आह्वान पर विगत कई वर्षों से बाबा साहब एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती की पूर्व संध्या पर निरंतर किया जा रहा है रक्तदान

सुलतानपुर। आज दिनांक 13.04.2026 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर मोस्ट कल्याण संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कूरेभार ब्लॉक संयोजक राजबहादुर कोरी व डा. राहुल निषाद के संयुक्त नेतृत्व एवं पूर्व विधायक सफदर रजा खां के संरक्षण में मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फ़ायजा हॉस्पिटल के डा. सादिक अली के द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर रविन्द्र निषाद (निजामपट्टी) ने फल एवं वीरेंद्र निषाद द्वारा पानी की व्यवस्था की गई थी।
रक्तदान शिविर में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी", शुभम निषाद, डा. ए.पी. रंजन, डा. राहुल निषाद, मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, राज बहादुर कोरी, एड. अशोक कुमार, मो. इमरान, एड. आशुतोष, विनय विंद, शिक्षक सत्यराम भारती, दिलीप निषाद, उर्मिला निषाद, विक्रम, लालजी बौद्ध, पिंटू निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, दिनेश निषाद, राकेश निषाद, अरविंद निषाद, संतराज निषाद, एड. गौरव निषाद, अंकित निषाद, अवधेश प्रताप, आत्माराम निषाद, लवकुश कुमार, अजय कुमार हनुमान, डा. डी.वी. राव सहित 28 लोगों ने रक्तदान किया।

0
99 views

Comment